गर्दन दर्द के लिए सबसे अच्छा व्यायाम कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 09:02

अचानक गर्दन में दर्द उठने पर करें ये अभ्यास, मिल जाएगी राहत -

गर्दन का दर्द कई बार अचानक उठता है, ऐसे में समझ नहीं आता है कि क्या करने से राहत मिल सकती है। गर्दन दर्द होने पर कुछ सामान्य और बेहद आसान कसरत करने से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि इन अभ्यासों को किस तरह किया जाना चाहिए।

ऊपर - नीचे करें
गर्दन में यदि अचानक दर्द उठा है तो बिल्कुल धीरे- धीरे सिर को पीछे की ओर झुकाते हुए गर्दन को ऊपर की ओर करें और 10 से 15 सेकंड के लिए इसी अवस्था में रखें, फिर गर्दन को नीचे की ओर ले आएं और 10 से 15 सेकंड ऐसे ही रहें। कम से कम 15 से 20 बार इस प्रक्रिया को करें। आपको जल्द ही आराम पहुंचेगा।

दाएं-बाएं गर्दन घुमाना
इस कसरत को आप बैठकर या खड़े होकर, दोनों ही अवस्था में कर सकते हैं। इसे करने के लिए पहले गर्दन को दाएं ओर झुकाएं और कुछ देर के लिए रूकें, फिर यही प्रक्रिया बाएं ओर के लिए करें। ऐसा करने पर जितनी आपकी क्षमता हो, उतनी देर के लिए ही आप रूकें। गर्दन पर अधिक दबाव देने की कोशिश बिल्कुल न करें।

दाएं-बाएं देखना
दाएं-बाएं देखना भी एक अच्छा अभ्यास है। इसे प्रतिदिन करने से गर्दन दर्द में बहुत लाभ मिलता है। इसे करने के लिए गर्दन को सीधा रखें, फिर दाएं और घुमाएं और 10 सेकंड के लिए किसी एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करके देखते रहें। फिर इसी तरह बाएंं और भी करें। इससे आपको बहुत आराम पहुंचेगा और दर्द दूर हो जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info